पुलिस चौकी नयागांव थाना जावद को मिली सफलता,नशे के सौदागरों पर सबसे बड़ा एक्शन,ट्रक में मिला 4 करोड़ 50 लाख का डोडाचूराः 2 तस्कर नयागांव पुलिस की गिरफ्त में, 44 क्विंटल 15 किलों ग्राम से अधिक डोडाचूरा जब्त,
नीमच। थाना जावद नयागांव पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध डोडाचूरा को बरामद किया है। पुलिस ने एक ट्रक से 44 क्विंटल 15 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है, जिसकी कीमत 4 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने एक अंतरराज्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन संतोष कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के कुशल निर्देशन में नीमच जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं प्रगारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद सुश्री वैशाली सिह तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी नयागांव प्रभारी सउनि रामपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी नयागांव द्वारा ट्रक में भारी मात्रा में परिवहन किया जा रहा 04 करोड़ 50 लाख रूपये किमती 44 क्विंटल 15 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त कर 02 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस चौकी नयागांव को नीमच चौराहा नयागांव पर ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन सीसीआई सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 16.06.2024 की शाम पुलिस टीम द्वारा नीमच निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन सीसीआई चौराहा नयागाँव पर नाकाबंदी कर नीमच से पंजाब तरफ जाने वाले ट्रक क्र. पीबी-10-डीजेड-4860 को हमराह फोर्स की मदद से रोका जाकर ट्रक को चैक करते काले व सफेद रंग के 211 कट्टों (39 कटें सीपीएस पद्धति बाला डोडाबुरा) में कुल 44 क्विंटल 15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए 1. सिमरन जीतसिंह उफ अर्शदीपसिंह पिता बलजिन्दरसिंह उम्र 23 वर्ष जाति जाट सिख निवासी ग्राम ठठीखारा तहसील जिला तरणतारण (पंजाब), 2. गुरूसेवक सिंह पित्ता प्रतापसिंह उम्र 29 वर्ष जाति जाट सिख निवासी ग्राम ठठिया माहंता तहसील जिला तरणतारण (पंजाब) के कब्जे से जप्त कर मौके से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन चालक व उसके साथी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आरोपियो से डोडाचुरा के स्त्रोतों एवं अन्य आरोपीगणों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है। जिप्त मनुका 44 क्विंटल 15 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा एवं टाटा ट्रक किमती लगभग 04 करोड़ 50 लाख रूपये सराहनीय कार्य – उक्त कार्य में चौकी प्रभारी नयागांव सउनि रामपाल सिंह एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा


