नीमच। एसडीएम डॉ.ममता खेडे द्वारा शासकीय कर्तव्यों के निवर्हन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर अडमालिया के पटवारी राजकुमार जैन को म.प्र.सिविल सेवा(आचरण) नियम 1965 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री जैन का मुख्यालय तहसील नीमच ग्रामीण रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निवार्ह भत्ता देय होगा। निलंबित पटवारी श्री जैन का अडमालिया का प्रभार श्री संयोग आठनरे को अन्य आदेश तक सौपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। ज्ञातत्व हो, कि ग्राम पंचायत में प्रतिदिन दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक समग्र ई-केवायसी करवानी थी, राजकुमार जैन से अनुपस्थित पाये गये व उनके व्दारा ग्राम अडमालिया में मुख्यालय में उपस्थित हेतु किशनलाल नागदा के मकान में निवासरत बताया गया था, परंतु श्री जैन वहॉ भी उपस्थित नहीं थे व श्री जैन ने दूरभाष पर संपर्क करने पर नीमच में होना बताया, किंतु वे नीमच तहसील में भी उपस्थित नहीं रहे, न ही कोई कार्य प्रगति प्रस्तुत की। अत: श्री जैन के विरूद्ध उक्त कार्यवाही की गई है।
एसडीएम ने अडमालिया के पटवारी को किया निलंबित,कर्तव्य के निवर्हन में उदासीनता व लापरवाही बरतने पर पटवारी निलंबित
Related Posts
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…
5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग का आगाज, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा खेल मैदान,मीडियाकर्मियों ने किया नाइट प्रीमियम लीग का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,
निंबाहेड़ा। नगर के चित्तौड़गढ़ रोड स्थित महाविद्यालय खेल मैदान में गुरुवार रात्रि को 5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग (ऑक्शन बेस्ड) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में…


