नीमच। नीमच में आज अल सुबह 6:00 बजे के लगभग समीपस्थ ग्राम सगराना घाटी स्थित एक हरियाणा पार्सिंग आईसर ट्रक ने सगराना घाटी क्षेत्र में खड़े पुलिस वाहन और पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके फल स्वरुप पिकअप के जोरदार धक्के से पुलिस वाहन पलटी खा गया जिसमें सवार पुलिस के निजी ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई वहीं दो पुलिस कर्मी घायल हो गए । इसके अलावा पिकअप में सवार दो लोगों की भी मौत होना बताई जा रही है जबकि उनके साथी पांच लोग घायल हो गए कुल मिलाकर साथ लोग घायल हो गए तीन की मौत की पुष्टि की गई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा,पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल तुरंत ही जिला अस्पताल पहुंचे और हालातो का जायजा लेते रहें। तथा आकस्मिक रूप से हुई तीन लोगों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि घायल के उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
नीमच में अल सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में तीन की मृत्यु, दो पुलिस कर्मी सहित सात लोग घायल
Related Posts
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…
5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग का आगाज, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा खेल मैदान,मीडियाकर्मियों ने किया नाइट प्रीमियम लीग का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,
निंबाहेड़ा। नगर के चित्तौड़गढ़ रोड स्थित महाविद्यालय खेल मैदान में गुरुवार रात्रि को 5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग (ऑक्शन बेस्ड) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में…


