नीमच। जिले में हुई तेज बारिश के कारण कई जगहों पर जल भराव की समस्या देखी गई.जिसके चलते निचले इलाकों समेत कनावटी पुलिस लाइन में घुटनों तक पानी भर गया है.सड़क पर पानी ज्यादा भर जाने से सड़क पर जाम लग गया। केंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाकर यातायात चालू कराया। वहीं कई जगह तेज बारिश से पुलिया के ऊपर से पानी बहकर निकल रहा हैं। तेज बारिश के कारण कई जगह जल भराव जैसे स्थति निर्मित हुई हैं। घुटने से ज्यादा पानी भर गया.जिसकी निकासी के साधन नहीं होने के कारण पुलिस प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.वहीं दूसरी ओर जिले के कई इलाके अभी भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं.जिसके चलते लोगों ने नगर पालिका को कोस रहे हैं।  पानी की निकासी कराने की मांग की है। बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली है, वहीं दूसरी तेज बारिश के कारण पानी भरने से लोगों के घरों में पानी भर गया.