नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 24 मार्च को जिला मुख्यालय नीमच पर राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एडीएम नेहा मीना एएसपी सुंदर सिंह कनेश ,जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दशहरा मैदान नीमच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दशहरा मैदान पर प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए मंच की व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था आमंत्रितो की बैठक व्यवस्था, हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था वाहन की पार्किंग व्यवस्था एलईडी की व्यवस्था मुख्यमंत्री के अन्य जिलों के हितग्राहियों से संवाद के लिए आवश्यक व्यवस्था कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले जिले वासियों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था, टेंट व्यवस्था ,माइक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारू यातायात व्यवस्था ,वाहन पार्किंग की व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एसपी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
Related Posts
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…
5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग का आगाज, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा खेल मैदान,मीडियाकर्मियों ने किया नाइट प्रीमियम लीग का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,
निंबाहेड़ा। नगर के चित्तौड़गढ़ रोड स्थित महाविद्यालय खेल मैदान में गुरुवार रात्रि को 5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग (ऑक्शन बेस्ड) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में…


