नीमच जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में बीती रात 5 क्विंटल 20 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा जप्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। मामले में मिली जानकारी अनुसार नयागांव पुलिस ने बोरखेडी से राजस्थान के रास्ते पर बोरखेड़ी के आगे ग्राम अचलावदा के तिराहे के यहां पर नाकाबंदी कर बोरखेड़ी की तरफ से एक सफेद कलर की मारुति ब्रेजा कार को तलाशी के लिए रोका जिसने तेजी से गाड़ी चलाई और गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी उसी के पीछे-पीछे आ रही महिंद्रा कंपनी की पिकअप के भी रोका गया जिसमें से उतरकर एक व्यक्ति खेतो के रास्ते भाग गया, जबकि ब्रेजा कार में बैठे एक आरोपी और पिकअप में बैठे हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।आरोपियों ने अपना नाम रतन सिंह पिता प्रताप सिंह रावत उम्र 52 साल निवासी सेंगवा थाना सदर जिला चित्तौड़गढ़ और पवन पिता रतनलाल खटीक उम्र 23 साल निवासी नेतावल तहसील बस्ती जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया।जिन्होंने बताया कि फरार का नाम रतनलाल उर्फ कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पिता कालू राम माली निवासी जनकपुर थाना रतनगढ़ था।पुलिस ने एनडीपीएस नियमों के तहत कार्यवाही करते हुए वाहनों की तलाशी ली जिसमें पिकअप वाहन में कुल 27 कट्टो में भरा हुआ 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जोड़ा चूरा जप्त किया गया। मारुति ब्रेजा को नंबर आरजे 06 सीएफ 5992 बताया गया जबकि पिकअप का “रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 44 जेड सी 4362 बताया गया।


