नीमच।राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 5 और कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी 2025 से प्रारंभ हो रही है। नीमच जिले में सभी सरकारी, गैर-सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ डाइस प्राप्त मदरसों की परीक्षा 129 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिले में जावद में 44, मनासा में 45 और नीमच में 40 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा संचालन के लिए केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण पहले ही कर दिया गया है। प्रश्न पत्रों के पैकेट परीक्षा के दिन निर्धारित समय पर जन शिक्षा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।वि की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को नए परीक्षा केंद्र और कक्ष में सहज महसूस कराने के लिए पर्यवेक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। जिला अकादमिक समन्वयक पंडित अंबिका प्रसाद जोशी के अनुसार, विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए हर स्तर पर प्रयास किए गए हैं। अधिकतर विद्यार्थी A और A+ ग्रेड प्राप्त करें, इसके लिए विशेष तैयारी कराई गई है। विद्यार्थियों को परीक्षा की पूर्ण तैयारी के साथ भेजा जा रहा है।