नीमच। बीते दिनों जनपद पंचायत परिसर में पत्रकार हरीश अहीर को धर्मेेंद्र धनगर द्वारा जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पत्रकारो ने एक जुट होकर तस्कर धर्मेंद्र धनगर पर प्रकरण दर्ज करने की पुलिस से मांग की थी। पुलिस ने जांच कर धर्मेंद्र धनगर पर प्रकरण दर्ज किया। जिसके दुसरे दिन धर्मेंद्र धनगर ने अपने धन—बल से पत्रकार हरीश अहीर पर झुठा मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके विरोध स्वरूप सोमवार दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में पत्रकार साथी कलेक्टोरेट कार्यालय स्थित बालाजी मंदिर पर एकत्रित हुए, जहां पत्रकारो में विचार—विमर्श हुआ और हरीश अहीर पर दर्ज हुए झुठे मामले को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन किया। कुछ समय बात एएसी बाहर आए और उन्होने आश्वासन देते हुए कहां की हरीश अहीर पर यदि झुठी मामला दर्ज किया गया है तो उसकी तत्काल जांच की जायेगी।
*तस्कर धर्मेंद्र के हौंसले बुलंद*
धर्मेंद्र धनगर का नाम तस्करी की दुनिया में विख्यात है। हांल ही में जेल से रिहा हुआ है। जेल से बाहर आते ही पत्रकार हरीश अहीर को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तस्कर धर्मेंद्र धनगर ने तस्करी की दुनिया में अंगत के पैर जमा रखे है जिससे अकुत कमाई अर्जित की है। काली कमाई के जरीए तस्कर धर्मेंद्र धनगर आम लोगो और अब पत्रकारो पर रोबदारी दिखा रहा है। धन—बल से पत्रकार के खिलाफ झुठा प्रकरण दर्ज करवाया है।
बीना जांच हो रहे प्रकरण दर्ज
पत्रकार हरीश अहीर पर हुए झुठे मुकदमे को लेकर पत्रकार जगत में आक्रोश देखने को मिला। पत्रकारो ने लामबंद होकर एसपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर इस बात का विरोध किया कि आए दिन पुलिस पत्रकारो पर बीना जांच किए मामले दर्ज कर रहे है। पूर्व में पत्रकार राहुल मेघवाल पर भी सिटी पुलिस ने एक आदतन अपराधी नरेंद्र के कहने पर प्रकरण दर्ज किया था और इसी तरह पत्रकारो पर आए दिन झुठे मुकदमें पुलिस बीना जांच किए दर्ज कर रही है, जिसके विरोध में आज पत्रकारो ने एकजुट होकर एसपी कार्यालय में तस्करो और आदतन अपराधियों के खिलाफ धरना देकर जमकर नारेबाजी की।


