नीमच।  प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नशे के विरुद्ध अपना सख्त रुख अपनाया हुए हैं तथा उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस डीजीपी कैलाश मकवाना के साथ नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु रणनीति भी बनाई है इसी के तहत नीमच पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध एक प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है जिसमें मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश के ईमानदार सख्त डीजीपी कैलाश मकवाना की मनशानुरूप कार्य करते हुए नीमच जिले के पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल की मॉनिटरिंग में मनासा थाना प्रभारी निरीक्षक शिव रघुवंशी के नेतृत्व में कंजार्डा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक निलेश सोलंकी की कार्य दक्षता के परिणाम स्वरुप पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में तस्करी का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक दिनांक 1-3 2025 को कंजार्डा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए चौकी के सामने आम रोड से एक टवेरा एम्बुलेंस आरजे 01 पिए 4534 को रोका तथा उसमें तलाशी लेने पर उसमे 2 क्विंटल 91 किलो 180 ग्राम डोडा चुरा पाया गया । इस दौरान पुलिस ने तस्कर बबलू उर्फ अजय कुमार पिता घनश्याम खटीक निवास डोराई रास्ता काजीपुरा केकड़ी जिला अजमेर राजस्थान व कल्याणमल पिता किशन गुर्जर निवासी ग्राम शोकलिया थाना शराणा जिला अजमेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध 815 एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है*