रामपुरा। रामपुरा तहसील मुख्यालय पर सोमवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दशामाता का पूजन कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। धूप, दीपक और अगरबत्ती लगाकर महिलाओं ने जैसे ही पूजन शुरू किया, धुएं के कारण छत्ते से मधुमक्खियां उड़ने लगी और उन्हें डंक मारने शुरू कर दिए। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी। हादसे में 4 महिलाए घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल रामपुरा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार बादीपुरा गढ़िया महादेव स्थित पीपल वृक्ष के नीचे महिलाएं दशा माता का पूजन करने गई थी इस वृक्ष पर मधुमक्खियां का छत्ता भी था महिलाओं ने पूजा करना प्रारंभ ही किया था कि अचानक मधुमक्खियां के दल ने पूजा कर रही महिलाओं पर हमला कर दिया
जिसे पूजा स्थल पर अपरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।   डॉक्टर प्रमोद पाटीदार ने प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं को दवाई गोली देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी है। महिलाओं ने बताया कि दशा माता की पूजा अर्चना और व्रत करने से घर की दशा में सुधार आता है। साथ ही दरिद्रता का अंत होता है। इस दिन महिलाएं कच्चे सूत का 10 तार का डोरा बनाकर उसमें 10 गठाने लगाती हैं और फिर उसे लेकर पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना करती हैं। इसी पूजन विधि के जरिए दशा माता का पूजन किया जा रहा था,