क्षेत्र के सीसीआई फैक्ट्री के मुद्दे पर भी ध्यान दें,श्री शाह मजदूरों को दिलाए उनका हक-श्रीमती सांभर
17 Apr 2025
Local News
नीमच। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मध्य प्रदेश के मु'यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को नीमच जिले के दौरे पर है। जिस पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आशा सांभर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें श्रीमती सांभर ने नयागांव में स्थित सीसीआई फैक्ट्री का मुद्दा उठाया है। आशा सांभर ने कहा है कि हर बार लोकसभा के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी द्वारा सीसीआई फैक्ट्री को प्रारंभ करवाने और मजदूरों को रोजगार दिलाने का दावा घोषणा पत्र के आधार पर किया जाता रहा है। लेकिन वर्ष 1999 से क्षेत्र की सीसीआई सीमेंट फैक्ट्री बंद ही पड़ी है, जबकि फैक्ट्री के पास 3000 बीघा लाइमस्टोन है। और फैक्ट्री के पास पर्याप्त मात्रा में पानी होने के साथ ही पास ही में रेलवे स्टेशन भी मौजूद है, इसके बावजूद भी केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के चलते सीसीआई फैक्ट्री को प्रारंभ नहीं होने दे रही है। वहीं अब फैक्ट्री को गुजरात व अन्य प्रदेश के किसी पूंजीपति के हाथों ओने-पोने दामों में नीलाम करने की कवायद भी शुरू हो चुकी है, जबकि पूर्व में सीसीआई फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों को उनका हक भी अब तक नहीं मिला है। वही वह मजदूर लेबर कोर्ट से फैसला भी अपने पक्ष में ले आए हैं, इसके बावजूद भी सरकारी तंत्र ने न्यायालय की फैसले की विपरीत जाकर सीसीआई फैक्ट्री को पूंजीपतियों को हाथों में देने की तैयारी कर ली है। जिला महिला कांग'स अध्यक्ष आशा सांभर ने कहा कि न्यायालय के फैसले के अनुरूप सरकार को फैक्ट्री की संपत्ति कुर्क कर मजदूरों को अधिकार दिलाना चाहीये। एक दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से श्रीमती सांभर ने मांग की है कि दोनों ही सरकारें मिलकर नीमच के सबसे बड़ी मुद्दे पर भी ध्यान आकृष्ट करें। और सीसीआई फैक्ट्री को नीलम करवाने की बजाय मजदूरों के हित में उसे शीघ्र ही प्रारंभ करवाया जाए