नीमच। रातो-रात अमीर बनने के फिराक में जुटे अफीम तस्करों को पुलिस ने बड़ा झटका दिया है। जिले के  रतनगढ़ और जीरण थाना क्षेत्र के चिताखेडा क्षेत्र में लगभग 3.5 क्विंटल अवैध डोडाचूरा जब्त किया है।  तो वहीं दूसरी कार्यवाही रतनगढ़ थाना पुलिस ने थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक वीरेन्द्र झा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 01 किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफिम व एक ग्रे रंग की इक्को कार नम्बर RJ 51 CA 8784 व पिता पुत्र सहीत 02 आरोपीयो को पकडने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 20.04.2025 को रात्रि में पुलिस थाना रतनगढ पर मुखबीर द्वारा इक्को कार से अवैध मादक पदार्थ अफिम तस्करी हेतु लेकर जाने की सूचना प्राप्त होने पर नीमच सिंगोली रोड़ रतनगढ़ घाट के ऊपर पर नाकाबन्दी की जाकर आरोपी के कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए एक ग्रे रंग की इक्को कार नम्बर RJ 51 CA 8784 के चालक आरोपी राजेश उर्फ राजु पिता शंकरलाल जाट उम्र 25 साल निवासी ग्राम कोटड़ी थाना कोटडी जिला भीलवाड़ा राजस्थान एवं शंकरलाल पिता नारायणलाल जाट उम्र 50 साल निवासी ग्राम कोटड़ी थाना कोटडी जिला भीलवाड़ा राजस्थान के कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम लाने ले जाने के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ की जा रही है । पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव रतनगढ़ थाना प्रभारी झा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव ने अपनी स्पेशल टीम के साथ चीताखेड़ा क्षेत्र में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर पिकअप में लगभग 3.5 क्विंटल अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने पिकअप वाहन की पायलटिंग कर रही एक अल्टो कार को भी पकड़ा है। हालांकि, अल्टो कार में सवार आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने उसे नामजद कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जीरन,रतनगढ़ पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।  और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से डोडाचूरा की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।