नीमच। नगर में कल 23 अप्रैल को दो महान संतों का नगर प्रवेश हो रहा है। महामांगलिक प्रदाता आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्यरत्न युवाचार्य श्री विश्वरत्नसागरजी महाराज साहेब आदि ठाणा 6 एवं राष्ट्रसंत व्याख्यान वाचस्पति महामहोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागरजी महाराज साहब आदि ठाणा 2 का नीमच में भव्य नगर प्रवेश होने जा रहा है । युवाचार्य श्री विश्वरत्नसागरजी महाराज साहेब परासली से उग्र विहार कर आज 22 अप्रैल की प्रात: ग्राम बूढ़ा से विहार करके प्रातः मल्हारगढ़ में प्रवेश रहेगा एवं सायं के समय पालसोड़ा रहेंगे । आचार्यश्री 27 अप्रैल को नक्षत्र वाटिका में सिद्धांचल पट, आदिनाथ परमात्मा की प्रतिमा एवं रायण व गुरुदेव के पगलिये के अनावरण समारोह में अपनी निश्रा प्रदान करेंगे एवं 28 अप्रैल को नीमच में महामांगलिक का श्रवण कराएंगे । जबकि राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभजी का आगामी चातुर्मास हैदराबाद है, वे जोधपुर से उग्र विहार करके आज 22 अप्रैल की प्रात: निम्बाहेड़ा एवं शाम को नयागांव पहुंचकर 23 को एक दिन के लिए नीमच पधारकर जावरा के पास अष्टापद तीर्थ पर आखातीज के दिन वर्षीतप के समारोह में अपनी निश्रा प्रदान करेंगे ।दोनों ही संतों का नीमच की धन्यधरा पर मिलन होगा एवं जैन भवन से सामूहिक भव्य नगर प्रवेश होगा । जैन भवन पर श्री पारसमल केसरीमलजी छाजेड़ परिवार की ओर से प्रातः 7:30 से 8:30 बजे नवकारसी का आयोजन किया गया है । जहां से दोनों संतों का भव्य नगर प्रवेश होगा । जो वीर पार्क रोड, कमल चौक, घंटाघर, श्री भीड़भंजन जिनालय होते हुए प्रातः 9:30 बजे टॉउन हॉल पहुंचेंगे, जहां सामूहिक जाहिर प्रवचन होंगे । सकल जैन समाज एवं श्री जैन श्वेताम्बर भीड़ भंजन पार्श्वनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अनिल नागोरी ने बताया कि यह नीमच का सौभाग्य है कि दो महान संतों के अलग-अलग आमनाओं के होते हुए भी एक ही स्थान पर सामूहिक सार्वजनिक प्रवचन होंगे । सचिव मनीष कोठारी ने नीमच की धर्मप्रेमी जनता से सार्वजनिक प्रवचन का लाभ लेने की अपील की है ।
आचार्य श्री विश्वरत्नसागरजी एवं राष्ट्र संत ललितप्रभजी महाराज का कल भव्य नगर प्रवेश,टाउन हॉल में होंगे सार्वजनिक प्रवचन
Related Posts
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…
5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग का आगाज, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा खेल मैदान,मीडियाकर्मियों ने किया नाइट प्रीमियम लीग का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,
निंबाहेड़ा। नगर के चित्तौड़गढ़ रोड स्थित महाविद्यालय खेल मैदान में गुरुवार रात्रि को 5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग (ऑक्शन बेस्ड) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में…


