नीमच। रविवार को जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव टीम के हरकियाखाल पुलिस चौकी प्रभारी रामपालसिंह राठौर नें जीरन और हरकियाखाल के बिच टोपीदार बंदूक लेकर घूमते हुए मुकेश पिता भेरूलाल बावरी निवासी रातड़ीया थाना नीमच सिटी को पकड़ा और बंदूक संबन्धित लायसेंस के बारे में पूछताछ की जहाँ उक्त व्यक्ति नें जप्त बंदूक रास्ते में पड़ी होना बताया जिसे उठाकर ले आया खरगोश का शिकार करने पुलिस नें बंदूक जप्त कर आरोपी मुकेश पिता भेरूलाल बावरी रातड़िया को धारा 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर मामला जाँच में लिया