हर महीने करते हैं सांवरा सेठ के दर्शन
यह भक्त हर महीने नियमित रूप से श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए आते हैं। उनका मानना है कि सांवरा सेठ की कृपा से ही उनका व्यवसाय निरंतर बढ़ रहा है। इस बार जब उन्होंने अपने व्यवसाय के लिए 1 डंपर और 2 पोकलैन मशीनें खरीदीं,तो सबसे पहले सांवरा सेठ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे और चांदी के प्रतीक स्वरूप डंपर व पोकलैन भेंट कर आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने एक चांदी की चेन भी भेंट की। इस दौरान उनका पूरा परिवार भी उनके साथ था।