प्रतापगढ़। फलों के राजा आम के दाम इस बार पिछले साल के मुकाबले काफी कम हैं। अप्रैल 2024 में जो बादाम आम 100 से 120 रुपए किलो बिक रहा था,वह अब 70 से 80 रुपए किलो में मिल रहा है। तोतापरी आम की कीमत 80 से 90 रुपए किलो थी, वही अब 60 से 70 रुपए किलो बिक रहा है। सबसे महंगा हापुस आम पिछले साल 350 से 400 रुपए किलो बिक रहा था, वहीं अब 250 से 300 रुपए किलो में मिल रहा है। जानकारों के मुताबिक भाव में गिरावट का कारण आम की अच्छी आवक है। मांग कम होने से लगातार दाम घटते जा रहे हैं। बाजार में इस बार तीन-चार किस्म के आम ही आ रहे हैं। सबसे सस्ता कलमी, तोतापरी और सिंदूरी (लालपट्टा) आम है, जो 60 से 80 रुपए किलो बिक रहा है। पिछले साल मांग ज्यादा और आवक कम होने से आम महंगा था। हैदराबाद, केरल, यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात से आम आ रहेः इस बार अब तक आम की आवक मांग के अनुरूप रही है, जिससे दाम ज्यादा नहीं बढ़े हैं। शुरू में भाव कुछ ज्यादा थे, लेकिन गर्मी कम होने और अन्य फलों की आवक बढ़ने से दाम गिर गए हैं।
आम की अच्छी आवक से दाम घटे, पिछले साल की तुलना में अभी आधी कीमत में ही बिक रहा
Related Posts
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…
5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग का आगाज, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा खेल मैदान,मीडियाकर्मियों ने किया नाइट प्रीमियम लीग का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,
निंबाहेड़ा। नगर के चित्तौड़गढ़ रोड स्थित महाविद्यालय खेल मैदान में गुरुवार रात्रि को 5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग (ऑक्शन बेस्ड) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में…


