नीमच। जिले के सहकारी स्कूलों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले का बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 10 से 25 प्रतिशत तक बढ़ा हैं। रैंक भी प्रदेश में बेहतर रही हैं। जिले में कक्षा 10 वीं के 38 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जिनका 100 प्रतिशत रिजल्ट रहा है । वहीं 12वीं कक्षा में 6 स्कूलों का शत प्रतिशत परिणाम रहा है। जानकारी अनुसार जिले के सरकारी 65 हायर सेकेण्डरी और 119 हाई स्कूल हैं। कक्षा 10वीं के सरकारी स्कूलों की बात करें तो रिजल्ट 91.1 प्रतिशत रहा। जिसमें परीक्षा में 4 हजार 315 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए थे। जिसमें 2 हजार 931 ने प्रथम श्रेणी में उ्तीर्ण की। जबकि दितीय 994 छात्र छात्राएं पास हुए। सिर्फ 5 थर्ड डिवीजन से उत्तीर्ण हुए। जिले में कुल 3 हजार 930 छात्र छात्राएं उतीर्ण हुए। वहीं के कक्षा 12वीं के जिले के सरकारी स्कूल की बात करें तो रिजल्ट 89.21 प्रतिशत रहा जिसमें कुल परीक्षा में 3 हजार 271 छात्र छात्राएं बैठे और उनमें से 2918 उत्तीर्ण हुए। 2 हजार 132 ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि 786 ने सेकंड डिवीजन प्राप्त किया। थर्ड डिविजन में तो एक भी छात्र नहीं रहा है। डीईओ एसएम मागरिया व सहायक संचालक मनोज जैन ने बताया कि परीक्षा परिणाम बेहतर करने इस वर्ष कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के विशेष मार्ग दर्शन में शुरू से शिक्षा विभाग तेयारी में जुटा रहा। जहा त्रैमासिक , अर्धवार्षिक परीक्षा के पूर्व लिए गए टेस्ट में परिणाम के अनुसार विद्यार्थियों को ए, बी, सी,ओर डी केटेगिरी में रखा गया । सी ओर डी केटेगिरी के छात्र छात्राओ के परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए लगातार अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की गई । इसके साथ ही मार्क टेस्ट से छात्र छात्राओ को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराई गई । इसी का नतीजा है इस बार परीक्षा परिणाम शेप्ट रहा । अब शिक्षा विभाग ऐसे स्कूलों को प्रोत्साहित करने तथा अगली बार इसी तरह परिणाम को बनाए रखते हुए उसकी गुणवत्ता अच्छी बनाने की तैयारी करेगा। ताकि बोर्ड परीक्षा में जिले से मेरिट में आने वाले बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी होवे।
10वीं में शत परिणाम वाले स्कूल
सीएम राईज जावद,कन्या उमावि जावद,सीएम राईज सिंगोली,कन्या उमावि सिंगोली,कन्या उमावि रतनगढ़, हाई स्कूल बराडा,कन्या हाईस्कूल डीकेन,हाईस्कूल सुवाखेड़ा,उमावि जाट,उमावि दामोदरपुरा,हाईस्कूल आलोरी ,हाईस्कूल बोरदिया,उमावि माडल स्कूल,हाईस्कूल दोराई,उमावि कंजार्डा,उमावि महागढ,उमावि आंत्री, पीएम श्री उमावि कुंडला,उमावि देवरी खवासा,उमावि बरथुन,हाईस्कूल चोकड़ी,हाईस्कूल नलखेड़ा,हाईस्कूल भाटखेड़ी,हाईस्कूल अल्हेड,हाईस्कूल हांसपुर,हाईस्कूल बखथुनी,हाईस्कूल मोया,सीएम राईज नीमच,उमावि सीआरपीएफ नीमच,उमावि पालसोडा,उमावि दारू,उमावि जावी,हाईस्कूल बिसलवासकला,उमावि कुचड़ोद,उमावि सावन,उमावि माडल नीमच,हाईस्कूल कानाखेड़ा ओर आरएनटी हाईस्कूल सावन शामिल हैं।
12 वीं में शत प्रतिशत परिणाम वाले स्कूल,
उमावि डीकेन,उमावि कदवासा,उमावि सेमली ईस्तमुरार,उमावि दारू,उमावि जावी, व उमावि कराडिया महाराज शामिल है।


