निंबाहेड़ा 10 मई,2025

निंबाहेड़ा युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत् निंबाहेड़ा में स्थित ज़िला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान के अंतर्गत अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य व अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन करते हुए देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने का फ़र्ज़ निभाते हुए देश में चल रही मुहिम ऑपरेशन सिंदूर के अन्तर्गत बड चड़ कर स्वैच्छिक रक्तदान में भाग लेते हुए किया रक्तदान। ऑपरेशन सिंदूर के तहत् निंबाहेड़ा में यहां शनिवार को स्थानीय ज़िला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस एवम् एन एस यू आई परिवार के पदाधिकारियों एवम् सदस्यों ने भी रक्तदान में भाग लेते हुए रक्तदान किया।ऑपरेशन सिंदूर के अन्तर्गत युवा कांग्रेस के पुर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम् पालिका के निवर्तमान पार्षद रविप्रकाश सोनी,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आँजना,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिग्वेन्द्र प्रताप सिंह जादोन,युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़,युवा कांग्रेस नगर महासचिव एवं किराणा व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, एनएसयूआई पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय उपाध्याय,निवर्तमान पार्षद शमशु कमर खान,युवा कांग्रेस ब्लॉक सचिव विकास धाकड़,छात्र नेता भंवर सिंह शक्तावत,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव कन्हैयालाल मेघवाल, युवा कांग्रेस मीडिया संयोजक शुभम भीमावत,पूर्व पार्षद हाजी मोहम्मद इशरार खान, करण जिनगर,विकास संतोषपुरिया,अंकित जैन एवं बँटी अहीर ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत जाट,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज नगरीया,लसड़ावन मण्डल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम अहीर,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोमिल चौधरी,छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा,राहुल सुथार,अनिल प्रजापत एवं आशुतोष टाँक सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई परिवार के पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित थे।