नीमच। नीमच कृषि उपज मंडी में आए दिन किसानों के साथ घटनाएं हो रही है। कभी कम पैसे देना तो कभी कम वजन बताना! नीमच मंडी में श्री सांवरिया एग्रो इंडस्ट्रीज द्वारा किसानों के साथ अभद्रता और कम रूपए देने का मामला सामने आया है। किसान प्रतापगढ जिले के अरनोद तहसील के ग्राम लालगढ का रहने वाला है। किसान महेश मीणा पिता औंकार मीणा 25 मार्च को मंडी में 13 बैग मैथी के बेचने के लिए आया था, जिसकी नीलामी 6300 रूपए प्रतिक्विंटल के हिसाब से श्री सांवरिया एग्रो इंडस्ट्रीज में खरीदा। किसान के 61058 रूपए मैथी के हुए। व्यापारी के फर्म के ऑफिस में हंगामा हो रहा था और किसान को मैथी की राशि दी, किसान ने बाहर आकर राशि गिनी तो 5 हजार रूपए कम निकले, जिस पर वह वापस व्यापारी अंकित बंसल के पास गया और बताया कि उसे पांच हजार रूपए कम दिए है, लेकिन व्यापारी अंकित बंसल ने पैसे नहीं दिए और अभद्र व्यवहार किया। किसान पांच हजार रूपए की राशि लेने के लिए चक्कर लगा रहा है। मंगलवार को भी वह व्यापारी अंकित बंसल के पास पहुंचा, लेकिन व्यापारी अंकित बंसल ने अभद्र व्यवहार किया। ऐसी स्थिति में उसने मंडी कमेटी को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। मंडी सचिव सतीश पटेल ने इस संबंध में कहा कि शिकायत मिली है, मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
श्री सांवरिया एग्रो इंडस्ट्रीज द्वारा किसानों के साथ धोखा! किसान को 5 हजार रूपए कम थमाए, राजस्थान के प्रतापगढ़ किसान के साथ की धोखाधडी, व्यापारी अंकित बंसल द्वारा किसानों के साथ अभद्रता
Related Posts
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…
5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग का आगाज, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा खेल मैदान,मीडियाकर्मियों ने किया नाइट प्रीमियम लीग का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,
निंबाहेड़ा। नगर के चित्तौड़गढ़ रोड स्थित महाविद्यालय खेल मैदान में गुरुवार रात्रि को 5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग (ऑक्शन बेस्ड) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में…


