नयागांव पुलिस ने कार से 1 किलों 785 ग्राम अवैध अफीम जप्त कर दो आरोपी को किया गिरफतार
26 May 2025
Local News
नयागांव। चौकी प्रभारी नयागांव मंगल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में नयागांव पुलिस ने बलेनों कार से 1 किलों 785 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर मारुति कंपनी की सफेद रंग की बलेनो कार क्रमांक डीएल 3 सी डी,सी,5061 को भी जप्त कर दो आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। 24 मई की रात्रि में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु रेल्वे फाटक निम्बाहेडा-नीमच हाईवे फोरलेन नयागाॅव पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक मारूति कम्पनी की सफेद रंग की बलेनो कार क्रमांक डीएल-3सी-डीसी-5061 नीमच तरफ से आई। पुलिस की नाकाबंदी देखकर कार के चालक ने तेजगति से कट मारकर कार को भगाने का प्रयास किया जिसको फोर्स द्वारा घेराबंदी कर रोका व कार को चेक किया। तो चालक सीट के पास वाली सीट के नीचे एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में 01 किलो 785 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर कार चालक दीपक पिता बलराम जाति जाट उम्र 25 वर्ष निवासी मोखरा खास थाना बहु अकबर पुर जिला रोहतक हरियाणा व उसके साथी अनुप पिता ओमसिंह जाति जाट उम्र 55 वर्ष निवासी मोखरा खास थाना बहु अकबर पुर जिला रोहतक हरियाणा को मौके से गिरफतार कर गिरफतारशुदा आरोपीयों के विरूद्ध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है ।सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागाॅव का सराहनीय योगदान रहा।