खनिज अधिकारी ने कुंडला कानखेड़ी में रेत माफिया के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय जब्त किए 4 से 5 रेत के ट्रैक्टर और थप थपा ली खुद की पीठ, अभी भी धड़ल्ले से जारी है गोरखधंधा
05 Jun 2025
Local News
मनासा। खनिज अधिकारी ने कुंडला कानखेड़ी में रेत माफिया के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय मात्र 4, 5 रेत के ट्रैक्टर जप्त कर अपनी पीठ थप थपा रही है। जबकि उसी जगह थोड़ी दूर पर रेत निकालने का गोरख धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। रेत फाइटर दिन रात चल रहे हैं। ये खनिज विभाग को नजर नहीं आ रहे हैं। भाजपा का संरक्षण इन को प्राप्त है। इसलिए खनिज विभाग मात्र खानापूर्ति कर रही है। जनसंपर्क विभाग से प्रेस नोट जारी करवाकर पत्रकारों के सवालों से बच रही है। आखिर क्या कारण है कि जो फाइटर को अनदेखा कर दिया। सूत्र तो यह भी कहते हैं कि यह सब बंदी का खेल है। समाचार पत्रों में खबरें छापने के बाद दिखावा करने के लिए कार्यवाही कर इतिश्री कर लेते हैं।