नीमच:—प्राप्त जानकारी के अनुसार मालूम पड़ा है कि मन्दसौर जिले के नारायणगढ़ थाने के अंतर्गत आने वाला ग्राम डाबला में खुले खेत में खुलेआम चल रहा है सट्टा व्यापार एवं बड़ा जुआ घर राजस्थान और दूरदराज के बड़े-बड़े सट्टा खेलने वाले जुआ खेलने वाले जुआरी हजारों रुपए जेब में डाल कर अपनी किस्मत आजमाने के लिए यहां आ रहे हैं घर से निकलते हैं तो मुंगेरीलाल के हसीन सपने लेकर मगर यहां आकर सब कुछ खाक में मिल जाता है बड़े पैमाने पर सट्टा व्यापार जुआ घर चलाया जा रहा है नारायणगढ़ पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं है सुनने में आ रहा है कि छोटे-मोटे पदाधिकारियों की सेवा करके अवैध जुआ घर चलाया जा रहा है यहां पर 500 से ₹700 प्रति घंटे के जुआ खेलने वाले से लिए जा रहे हैं यही नहीं इतने बड़े पैमाने पर है कि यहां पर चार से पांच फाइनेंसर भी बैठे हैं जो जुआरियों को पैसा उपलब्ध कराते हैं अगर किसी जुआरी ने फोन पे पर कहीं से पैसे मंगाए हैं और उसको केश कराना हो या उधार लेने हो तो फाइनेंसर दस परसेंट प्रतिदिन का ब्याज लेकर केस करते हैं और उधार देते हैं यही नहीं अगर इनो के पास सोना चांदी अगर है तो उसे भी गिरवी रखते हैं वह भी घंटों के अंदर छुड़ाओ तो ठीक नहीं तो आई गई यहीं पर ही बात खत्म नहीं होती है सुना जा रहा है कि इन फाइनेंसो ने कितनी ही फोर व्हीलर अपने कब्जे में कर रखी है फाइनेंसर और सट्टा व्यापारी की मिलीभगत से प्रतिदिन के हजारों रुपए छापे जा रहे हैं पुलिस प्रशासन इस और ध्यान दें आखिर यह सट्टा और जुआ घर किस की देखरेख में चलाया जा रहा है बने रहे हमारे साथ आगे का खुलासा बहुत जल्द होगा फोटो और वीडियो के साथ