भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भादवा माता मंडल ने आतिशबाजी कर जाहिर की खुशी, कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का जोश, पढ़े मोहन नागदा की खबर
02 Jul 2025
Local News
नीमच। मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्विरोध चयन पर भादवामाता मंडल में कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, आतिशबाजी कर व नारों के साथ बधाई दी। बरसात के बीच भी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल शर्मा, मंडल महामंत्री महेश गुर्जर, राजेंद्र सिंह तंवर, उपाध्यक्ष मोहन नागदा, जसवंत टेलर, सरपंच दिलीप पुरोहित (पिपलोंन), लालासेन, देवकिशन शर्मा (बोरखेड़ी पानेरी), राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता शांतिलाल टेलर, युवा नेता निलेश बैरागी, अशोक शर्मा, लाला नागदा, प्रकाश नागदा, बूथ अध्यक्ष विजेश पाटीदार, कैलाश राठौर सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व में नए जोश और ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया