नीमच l इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) यानी कि सटोरियों की दिवाली कल से शुरू हो गई है। इससे पहले सटोरिए सक्रिय होकर हर मैच में करोड़ों रुपये का सट्टा लगाने की तैयारी में ‘जुट गए हैं। आईपीएल क्रिकेट सीरीज के हर मैच में नीमच जिले में करोड़ों रुपए का सट्टा लगने की आशंका है। सटोरियों ने आईपीएल के लिए अपनी बिसात जमाना शुरू कर दिया पुलिस को इन सटोरियों के बारे में बखूबी जानकारी रहती है, हर बार पुलिस की स्पेशल टीम इक्का-दुक्का कार्रवाई कर शांत बैठ जाती है। करीब एक दर्जन बड़े बुकी, जो चला रहे पूरा नेटवर्क पुलिस सूत्रों के अनुसार नीमच जिले में करीब एक दर्जन बड़े बुकी हैं, जिसका पूरा कनेक्शन दिल्ली, मुंबई, नागपुर, कोलव बड़े शहरों से होता है। यहां जमा पैसों के हिसाब से आइडी- पासवर्ड बना दिया जाता है। इन शहरों में बैठे कई बुकी नीमच , मंदसौर , रतलाम , जावरा, मनासा, समेत छोटे-छोटे कस्बों में अपनी लाइनें देते हैं। और ये लाइनें अपनी विशेष आइडी – पासवर्ड से खुलती है। पुलिस प्रशासन को चाहिए की इन सटोरियों पे निगरानी रख कर सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिये l
आ गई सटोरियों की “दिवाली” आईपीएल में लगेगा करोड़ों का सट्टा
Related Posts
अरावली की गोद में ‘छोटी गंगाजी’… लाखों श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र, लेकिन बदहाल व्यवस्थाओं ने बढ़ाई चिंता
नीमच। सावन से पहले हरियाली की चादर ओढ़े सुखानंद धाम एक बार फिर लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है। 71 फीट ऊंचा प्राकृतिक झरना, घने जंगल, पहाड़ियां और ‘छोटी…
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…


