नीमच : मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में जबरजस्त वसूली कर 4012 करोड़ का राजस्व मध्य प्रदेश शासन को दिया, जिससे परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने परिवहन विभाग के अमले को बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया। इसी संबंध में नीमच जिले के परिवहन चेकपोस्ट नयागांव ने भी प्रभारी श्री अलीम खान के नेतृत्व में ताबड़ तोड़ चलानी कार्यवाही कर इस वित्तीय वर्ष 49335440 रुपए राजस्व मध्य प्रदेश शासन को दिया जो की पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त राजस्व 42068350 रुपए से 17.27% अधिक है। जो एक सराहनीय कार्य है जनता शासन प्रशासन से इसी प्रकार की कार्यवाही की उम्मीद करती है। उक्त कार्यवाही से विगत 8 माह से कई सफेद पॉश व्यक्तियों द्वारा किए जाने वाले अवैध परिवहन पर भी रोक लगी है। जिससे इन सफेद पॉश अपराधिक प्रवत्ति के लोगो में कुष्ठा व • निराशा बढ़ती जा रही है तथा आए दिन झूठी शिकायते भी देखने को मिलती है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अवैध परिवहन के खिलाफ चलानी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, जिसकी हम जनता की तरफ से परिवहन विभाग के अमले की सराहना करते हुए बधाई देते है।