Malwa Halchal
📅 Tuesday, 14 July 2026
Facebook
|
Twitter
|
YouTube
☰
Home
NEEMUCH NEWS
Local News
Crime News
MP NEWS
Lifestyle
Technology
SEARCH
नीमच जिले का ग्राम चीताखेड़ा और पत्रकार दशरथ माली, जब सुबह खुली नींद तो माजरा देख उड़ गए होश, सूचना मिलते ही मौके पर लगी भारी भीड़, पेंटर कैलाश माली ने जिंदा पकड़ा, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े ये खबर
11 Jul 2025
Local News
चीताखेड़ा। स्थानीय गांव के पत्रकार दशरथ माली के निवास परिसर में शुक्रवार प्रातः एक जहरीला सांप दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत गांव के स्नेकसेवर एवं पेंटर कैलाश चंद्र माली को सूचना दी। सूचना मिलते ही कैलाश माली अपने खेत में कृषि कार्य छोड़कर तत्परता से मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना इंडियन कोबरा प्रजाति के सांप को सुरक्षित जीवित पकड़ा और आसपास के ग्रामीणों को सांप की पहचान व इससे जुड़ी सावधानियों की जानकारी दी।
कैलाश माली ने बताया कि इस प्रजाति के सांप में न्यूरोटॉक्सिन नामक विष पाया जाता है, जो जानलेवा हो सकता है। उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास, झाड़-फूंक या तांत्रिक क्रियाओं में समय व्यर्थ न करें, और सीधे नजदीकी अस्पताल जाकर उपचार लें।
उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में सांपों के बिलों में पानी भरने के कारण वे खुले में आ जाते हैं, जिससे उनका इंसानी बस्तियों में दिखना आम हो जाता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सांपों को न मारें, बल्कि स्नेकसेवर को बुलाकर रेस्क्यू करवाएं। संपर्क के लिए स्नेकसेवर कैलाश चंद्र माली को मोबाइल नंबर 9009502878 पर कॉल किया जा सकता है।
कैलाश माली ने अंत में कहा, “सांपों से इंसानों को बचाना और इंसानों से सांपों को बचाना ही मेरा उद्देश्य है, क्योंकि पर्यावरण संतुलन में उनका भी महत्वपूर्ण योगदान है।
WhatsApp
Facebook
Copy Link
Related News
MP Budget 2023 Date: इस दिन आएगा मध्य प्रदेश का बजट, जानिए 3.25 लाख करोड़ में किसे क्या मिलेगा?
3213.600 किलोग्राम पोस्ता डोडा चूरा पकडा़ ट्रक से* केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने
झूँठी और नाकाम सरकार का लोकलुभावन जुमलों से भरा चुनावी बजट - भानुप्रताप सिंह<br>जिला युवा कोंग्रेस अध्यक्ष भानुप्रताप का आरोप मध्यप्रदेश सरकार के बजट से किसानों , युवाओं , विद्यार्थियों और नीमच क्षेत्र की जनता को मिली घोर निराशा ।
मल्हारगढ़ पुलिस ने बाईक सवार युवक से पकड़ी अवैध अफीम,एक आरोपी को किया गिरफ्तार पढ़ें ये खबर
संयम दीक्षा बिना आत्म कल्याण नहीं हो सकता है,आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी श्री महाराज,<br>मुमुक्षु अंजलि बनी अब साध्वी अनादि प्रिया श्री जी महाराज साहब<br>ऐतिहासिक दीक्षा समारोह में उमड़े श्रद्धालु ,
बच्चा चोरी की शंका में की मारपीट
Malwa Halchal