पिपलिया मंडी चौकी प्रभारी की रडार पर हैं मादक पदार्थ तस्कर, डोडाचुरा, वाहन सहित 2 तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता
28 Jul 2025
MP NEWS
नीमच। प्रदेश व्यापी स्तर पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी चौकी प्रभारी धर्मेंद यादव ने भी शासन की मंशा को ध्यान में रखते हुए एवं अपने वरिष्ठ अधिकारी एस पी अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में इन दिनों मादक पदार्थ से जुड़े तस्करों को दबोचने के लिए कमर कस रखी है जिसके तहत बीती रात्रि में ही एक चार पहिया वाहन से डोडाचूरा का परिवहन करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी अनुसार पिपलिया मंडी पुलिस द्वारा बीती रात्रि में डोडा चूरा से भरे वाहन सहित 2 तस्करों को पकड़ने में सफलता अर्जित की गई पिपलिया मंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मारुति ऑल्टो कार से 16 किलो 330 ग्राम डोडा चूरा ले जाते हुए दिलीप सिंह पिता कमल सिंह उम्र 34 वर्ष जाति सोंधिया राजपूत निवासी डोरवाड़ा नारायणगढ़ थाना क्षेत्र एवं विकास पिता राम रथ बिश्नोई उम्र 24 वर्ष निवासी बनेऊ जिला फलोदी राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है यह घटना खात्या खेड़ी रोड पिपलिया मंडी बीती रात्रि अल सुबह 4:30 बजे की बताई जा रही है, पिपलिया मंडी पुलिस चौकी द्वारा उक्त मामले में एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच अनुसंधान अभी जारी है।