इंदौर में एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर में सोमवार शाम एक भीषण हादसा हो गया. अंकित होटल से गीतांजलि अस्पताल के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने 10 से 15 लोगों को कुचल दिया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान ट्रक के नीचे एक बाइक फंस गई थी. ट्रक बाइक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, जिससे बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक भी आग की चपेट में आ गया.घटना की सूचना मिलते ही,पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोग रिक्शा और अन्य साधनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि एक ट्रक कालानी नगर से बड़ा गणपति की ओर तेज रफ्तार में आ रहा था। चालक ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया और रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बड़ा गणपति के पास ट्रक में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू पा लिया है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल हैं। ट्रक में आग लगने से वह भी जल गया. किसी तरह लोगों ने उसके जलते हुए शरीर को ट्रक से अलग किया.हादसा इतना भयावह और दर्दनाक था कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और चारों ओर चीख-पुकार गूंज उठी. आसपास मौजूद लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए आगे आए और उन्हें अस्पताल ले जाने लगे. ट्रक की टक्कर से कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. शवों के अवशेष सड़क पर बिखरे पड़े थे.
CM मोहन यादव ने जताया दुख
इंदौर में हुई ट्रक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने X पर लिखा, ‘आज इंदौर में हुई ट्रक दुर्घटना दुखद है. इस घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर मैंने निरीक्षण हेतु अपर मुख्य सचिव गृह को इंदौर जाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, रात 11 बजे से पहले शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारणों की प्रारंभिक तथ्यपरक जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं. मृतकों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं तथा ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.’ट्रक का ब्रेक हुआ फेल
इंदौर हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने चौंकाने वाले दावे किए हैं. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि ट्रक के ब्रेक काम नहीं कर रहे थे और ड्राइवर नशे की हालत में था. अचानक ट्रक के टायर से धुआं और आग निकलने लगी, जिसके बाद उसने लोगों को टक्कर मारनी शुरू कर दी. कई लोग गिरते चले गए.
ट्रक का ब्रेक हुआ फेल
इंदौर हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने चौंकाने वाले दावे किए हैं. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि ट्रक के ब्रेक काम नहीं कर रहे थे और ड्राइवर नशे की हालत में था. अचानक ट्रक के टायर से धुआं और आग निकलने लगी, जिसके बाद उसने लोगों को टक्कर मारनी शुरू कर दी. कई लोग गिरते चले गए.


