मंदसौर। मीणा समाज शक्ति संगठन जिला मंदसौर द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह कुशाभाऊाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक विपिन जैन,नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, समाज के प्रांत संयोजक देवकरण मीणा,समाजसेवी एवं सर्जन डॉ.रवि वर्मा इंदौर,भेल सेवानिवृत महाप्रबंधक मोती सिंह रावत,नपा भवानीमंडी वाइस चेयरमेन अनिल मीणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान मिनेश की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया कार्यक्रम में 275 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भागीरथ रावत ने अपने स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने अपने भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत किया व छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को कुकडेश्वर मंडल अध्यक्ष भाई मदन रावत,देवकरण मीणा मालवा प्रांत संयोजक,भवानी मंडी नगर पालिका के वाइस चेयरमैन अनिल मीणा,मोतीसिंह रावत, डॉरवि वर्मा, मीणा समाज शक्ति संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्याम मीणा,नीमच जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल रावत डॉ. दयाल रावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दसवीं बारहवीं में 60 प्रतिशत से उमर अंक लाने वाले और समाज में अलग अलग क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले को भी सम्मानित किया गया, साथ ही निर्भय सिंह रावत कुकडेश्वरा को प्रांतीय प्रवक्ता, देवीलाल रावत साटखेड़ा को जिला संगठन महामंत्री,ईश्वरलाल रावत नाईखेडी को दलौदा तहसील अध्यक्ष,जयसिंह रावत को मल्हारगढ़ तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में मंदसौर,रतलाम,नीमच, आगर मालवा,मुरैना, श्योपुर से समाज सेवी उपस्थित हुए। प्रदेश अध्यक्ष श्याम मीणा ने विधायक और नगर पालिक अध्यक्ष से मीणा समाज के छात्र-छात्राओं के लिए एक छात्रावास के लिए भूमि की मांग की। कार्यक्रम में 10वीं-12वीं में 60 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले और समाज में अलग अलग क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को आयोजन समित के सदस्य लक्ष्मीनारायण रावत,वर्दीचंद रावत,जिलाध्यक्ष भागीरथ रावत,कमलेश रावत,राधा किशन सरपंच, ईश्वर सरपंच,बालाराम सचिव राधेश्याम,साठखेडा अमृतराम रूपपुरा,फुलसिंग देथली फुलसिंग ढलमु बंशीलाल ने मेहनत करके सफल बनाने में सहयोग किया इनको भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ रामसुख रावत,गोपाल सरपंच डेथली,अमर सिंह रावत युवा जिलाध्यक्ष,घनश्याम रावत सरपंच धामनियां झाली,मुकेश रावत सरपंच खावदा, राहुल सरपंच हनुमंतिया,केशरलाल सरपंच डोडिया मीणा,मोहन लाल मित्तनखेडी,मोहन सरपंच रानीखेडी, बलराम रावत,मदन रावत उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्याम मीणा ने किया आभार डॉ दयाल रावत प्रदेश महामंत्री मीणा समाज शक्ति संगठन ने माना उक्त जानकारी श्याम मीणा ने दी।


