मंदसौर के एसपी कार्यालय में जनसुनवाई, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने किया 38 आवेदकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,
16 Sep 2025
MP NEWS
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा द्वारा मंगलवार 16 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करना था। शिविर में कुल 38 आवेदकों की शिकायतों को स्वयं पुलिस अधीक्षक ने आवेदकों की उपस्थिति में सुना और तत्काल समाधान की कार्यवाही की।