आखिर यह कौन सी राजनीति हो रही है नीमच शहरी हाईवे फोरलेन निर्माण में!
04 Dec 2025
MP NEWS
नीमच। मंदसौर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए आदर्श रोड़ बनाने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन ने कार्यवाही शुरू की जहां दो थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है इस बीच दो दिनों से अतिक्रमण हटाने सड़को पर नपा का अमला उतर चुका है। जहां उन्हें विरोधाभास का सामना भी करना पड़ रहा है इस बीच चक्का जाम जैसे हालात भी बन चुके हैं लेकिन नगर पालिका अपनी कार्रवाई में लगा हुआ है क्योंकि भविष्य के यातायात को देखते हुए यहां यह कार्रवाई शुरू की गई है वहीं बात की जाए नीमच की तो यहां फोरलेन निर्माण कार्य में पहले से ही अतिक्रमण हटाने के बजाए यहां पूर्व में सवा किलोमीटर रोड बनाने का हवाला देकर भविष्य के यातायात को खतरे में डाला जा रहा है,,! नीमच में अग्रवाल पंचायत भवन के यहां लोगों के साथ ही अन्य प्रभावशाली लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए उनके अवैध अतिक्रमण को लेकर किया जा रहा है किनारा
जानकारों की मानें तो कहा जाता है कि फव्वारा चौक चौराहे से प्रायवेट बस स्टैंड तक ट्राफिक का दबाव बढ़ रहा है लेकिन इसे नजर अंदाज किया जाना भविष्य में बड़ी भूल कही जाएगी इससे इंकार नहीं किया जा सकता है आखिर किसका है इन सभी अतिक्रमण कारियो पर आशीर्वाद जिसके कारण सत्ताधारी नेता भी चुप्पी साध रहे हैं,? इस मामले से जुड़ी खबर निरंतर रूप से चलती रहेगी