मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव भाजपा का अभेद्य किला, तीनों सीटों पर जीत सुनिश्चित – भाजपा नेता दिनेश राठौर
मध्यप्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच, भाजपा नेता और सक्रिय समाजसेवी दिनेश राठौर ने एक बड़ा और आत्मविश्वास से भरा बयान दिया है। राठौर ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा कायम रहेगा और तीनों ही सीटें एक बार फिर भाजपा के खाते में जाएंगी विकास और जन-विश्वास पर भरोसा अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिनेश राठौर ने कहा “मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और आमजन के अटूट भरोसे के कारण आज राज्य में पार्टी की स्थिति अत्यंत मजबूत है राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है विपक्ष पर साधा निशाना भाजपा नेता ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने विकास को चुना है और विपक्ष के पास अब कोई आधार नहीं बचा है राठौर ने विश्वास जताया कि न केवल राज्यसभा, बल्कि हर स्तर पर भाजपा का कमल खिलना तय है, क्योंकि पार्टी का एकमात्र लक्ष्य अंतिम छोर तक विकास’ पहुंचाना है कार्यकर्ताओं में उत्साह दिनेश राठौर के इस बयान से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि राठौर का यह आकलन जमीनी हकीकत को दर्शाता है और आने वाले दिनों में भाजपा का विजय रथ निर्बाध रूप से आगे बढ़ेगा