भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी ताजा आईपीएस तबादला सूची में 12 अधिकारियों के फेरबदल के बीच सबसे चर्चा का केंद्र रहे हैं तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अंकित जायसवाल। लगभग पांच महीने पहले नीमच से स्थानांतरित किए गए अंकित जायसवाल को अब हरदा जिले का नया एसपी बनाया गया है, जो उनकी प्रशासनिक गलियारों में एक दमदार और शानदार वापसी मानी जा रही है। इससे पहले वह भोपाल रेल एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। नीमच में अपने शानदार कार्यकाल के दौरान अंकित जायसवाल ने अपनी सक्रिय पुलिसिंग, अपराधियों पर सख्ती और जनता के बीच मजबूत पकड़ से एक मिसाल कायम की थी। कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने और अपराध नियंत्रण में उनकी बेहतरीन कार्यशैली की हर तरफ सराहना हुई थी। अब हरदा जिले में उनकी एंट्री से उम्मीद की जा रही है कि वह अपनी उसी कार्यकुशलता और ऊर्जा के साथ हरदा में भी कानून-व्यवस्था को एक नई मजबूती देंगे और जनता के बीच सुरक्षा का बेहतरीन माहौल बनाएंगे।