मंदसौर/सीतामऊ। अपराधियों के दिलों में खौफ पैदा करने वाले और कंजर गिरोह के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से सुर्खियों में रहे सीतामऊ एसडीओपी (SDOP) दिनेश प्रजापति का तबादला हो गया है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची में उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए महिदपुर (मैनपुरी) भेजा गया है।
कंजरों के डेरों में घुसकर दी थी सीधी चेतावनी
दिनेश प्रजापति की गिनती महकमे के तेजतर्रार और दबंग अधिकारियों में होती है। सीतामऊ सर्कल (सीतामऊ, सुवासरा और शामगढ़ थाना क्षेत्र) में पदस्थापना के दौरान उन्होंने चोरी, लूट और फायरिंग जैसी वारदातों पर लगाम कसने के लिए कड़ा रुख अपनाया। इससे पहले जब वे सीतामऊ में थाना प्रभारी (TI) के पद पर तैनात थे, तब भी कंजरों के ठिकानों