नीमच। शुक्रवार रात को शहर के समता चौराहे पर स्थित आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर लीलादेवी पति गिरधारी गोयल की हत्या हो गई। इस हत्याकांड से पूरे शहर में आक्रोश देखा जा रहा है, अकेली महिला की बीच चौराहे के नजदीक मल्टी में हत्या हो जाती है और हत्यारे वारदात को अंजाम देकर भी भाग जाते है। दरअसल इस मल्टी में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। इसलिए हत्यारें को यह जगह सुरक्षित और बच निकलने के लिए आसान लगी। हत्याकांड वाली मल्टी को लेकर लक्की उर्फ अर्पित सिंहल पर भी कार्रवाई की मांग उठी है। इस मल्टी को समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर फायरिंग के मामले में आरोपी लक्की उर्फ अर्पित सिंहल पिता ओपी सिंहल ने बनाया था और किराए व लीज पर कमरे देख रखे है। न तो मल्टी में कैमरे लगे हुए है और न ही सुरक्षा की दृष्टि से चौकीदार रख रखे है। इस मल्टी में एमओएस का खुला उल्लंघन है, तीस प्रतिशत जगह पार्किंग के लिए छोडी जाना चाहिए थी, लेकिन एक इंच भी नहीं छोडी। सडक किनारे तक मल्टी तान दी। नीचे दुकानें किराए पर दे दी और उपर कमरें भी दे दिए। लक्की सिंहल मल्टी मालिक की घोर लापरवाही भी सामने आई है, इसी का फायदा हत्यारें ने उठाया। मल्टी में कौन—कौन परिवार रह रहा है, कहीं आपराधिक किस्म के लोग तो नहीं रहे है, इसकी जानकारी भी पुलिस को नहीं दी। हत्याकांड वाली मल्टी में एमओएस का उल्लंघन होकर कुछ हिस्सा भी अवैध तरीके से बना हुआ है। पुलिस विभाग कई बार अपील करता आया है कि किराएदारों की सूची व उनका रिकार्ड नजदीकी पुलिस थाने में देवे, लेकिन लक्की सिंहल ने मल्टी में रह रहे परिवारों की सूची कैंट थाने में नहीं दी। क्या जिला प्रशासन अवैध रूप से बनाई गई इस मल्टी के खिलाफ हत्याकांड के बाद एक्शन लेगा। नगरपालिका अध्यक्ष के ससुर संतोष चौपडा भी रह चुके है किराए से, पार्किंग की समस्या को लेकर छोडी मल्टी— मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा के ससुर संतोष चौपडा भी इस मल्टी में रह चुके है, लेकिन पार्किंग सहित कई दिक्कतें होने के कारण इस मल्टी को छोड दी थी।