एसपी ने अंधे कत्ल का प्रेसवार्ता में किया खुलासा,11 जुलाई की रात्रि बंसल चौराहे पर स्थित मल्टी में हुए हाई प्रोफाईल अंधे कत्ल का 24 घन्हें में पर्दाफाश,पुलिस थाना नीमच केंट सहित संयुक्त पुलिस टीम को मिली सफलता
13 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। शहर के बंसल चौराहे स्थित सिंहल मल्टी में 11 जुलाई की रात हुए महिला की हत्या के हाई-प्रोफाइल अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना नीमच कैंट, साइबर सेल और अन्य थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 11.07.25 की रात्रि फरियादी गिरधारीलाल गोयल पिता ताराचंद गोयल उम्र 74 साल निवासी सिंहल मल्टी आर्शीवाद भवन बसल चौराहा पलेट नम्बर 305 तीसरी मंजिल नीमच ने थाना उपस्थित आकर बताया कि में उक्त पते पर रहता हूँ तथा मेरी गोपी मिष्ठान के पास जाजु बिल्डींग की गली में शिव प्लास्टीक की दुकान है मैं अपनी दुकान रात्रि करीब 08.15 बजे बंद कर अपने घर सिंहल मल्टी आर्शीवाद भवन बंसल चौराहा फ्लेट नम्बर 305 तीसरी मंजिल पर पहुँचा जहाँ दरवाजे पर धक्का देकर अंदर गया तो मेरी पत्नि लीला देवी पति गिरधारीलाल गोयल निवासी सदर घर के बैडरूम में चित्त अवस्था मे पडी हुई थी तथा उसकी गर्दन में से खुन निकला होकर पुरा बिस्तर पर खून से सना हुआ था मैने मेरी पत्नि को हिलाकर देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी, फिर मैंने मेरे भतीजे मनीष पिता द्वारिका प्रसाद गोयल व अनिल गोयल, सुशील गोयल को फोन से यह घटना बताई बाद मेरे तीनो भतीजे मौके पर मेरे घर पहुँचे फिर हमने देखा तो मेरी पत्नि मर चुकी थी कोई अज्ञात बदमाश मेरी पत्नि के गर्दन के बॉयी तरफ जबड़े के नीचे धारदार हथियार से वार करके उसकी हत्या करके चला गया। उक्त सूचना पर से पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्रमांक 367/2025 धारा 103 भारतीय न्याय संहिता का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
घटना कि गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में अंधे कत्ल प्रकरण की पतारसी एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी नीमच केंट के नेतृत्व में थाना नीमच केंट, सायबर सेल एवं अन्य पुलिस थानें की संयुक्त टीम गठीत कि गई। दौराने अपराध विवेचना पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल एवं उसके आसपास सहित आरोपियों के भागने के मार्गों के सीसीटीवी कैमरों एवं तकनिकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जाकर हत्या करने वाले आरोपी की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की जाकर मुखबीर तंत्र से पतारसी करते मृतिका लीला देवी की हत्या में संदिग्ध अर्जुन मीणा निवासी बघाना द्वारा करने की सुचना पर उक्त संद्विग्ध की तलाश करते पुलिस टीमों द्वारा उसके निवास स्थान पर दबिश देकर मुख्य आरोपी अर्जुन मीणा सहित को गिरफ्तार किया जाकर सदर अपराध के सबंध में पुछताछ करते आरोपी अर्जुन मीणा द्वारा गिरधारीलाल गोयल के सिंहल मल्टी आर्शीवाद भवन बंसल चौराहा फ्लेट नम्बर 305 तीसरी मंजिल नीमच में चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान लीला देवी की गर्दन पर चाकु से वार कर हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपी अर्जुन मीणा की निशादेही से हत्या में प्रयुक्त चाकु एवं चोरी किये गये 1,60,000/- रूपयें जप्त किये गये। गिरफ्तार आरोपी -
1. अर्जुन पिता मुन्नालाल मीणा उम्र 34 वर्ष निवासी नाका नम्बर 04 चांदमल पन्नालाल मोटर गैरेज के पास
2. लाभचंद उर्फ बंटी पिता कन्हैयालाल कुम्हार उम्र 43 वर्ष निवासी गली नम्बर 04 मकान न. 04 बघाना सराहनीय कार्य इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान, उप निरीक्षक असलम पठान, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे (प्रभारी सायबर सेल), प्रधान आरक्षक श्रीपाल सिंह, प्रधान आरक्षक आजाद सिंह, प्रधान आरक्षक देवीलाल डिगा, प्रआर आदित्य गौड़, आर. सर्वेश यादव, आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक मनीष माली (थाना रामपुरा), आरक्षक प्रहलाद गुर्जर, आरक्षक राजेश जाट, आरक्षक राहुल सोलंकी, आरक्षक आशुतोष शुक्ला, आरक्षक ओमप्रकाश पारगी (थाना बघाना), आरक्षक दशरथ मालवीय, आरक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षक लखन प्रताप सिंह, आरक्षक मधुसूदन का सराहनीय योगदान रहा है।