नीमच। हाई प्रोफाइल मर्डर ट्रेस करने वाली पुलिस टीम को नीमच एसपी ने सम्मानित किया। रात-दिन एक कर पुलिस टीम ने हाई प्रोफाइल लीलादेवी हत्याकांड के आरोपियों को ढूंढ निकाला और सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दरअसल 11 जुलाई की रात को शहर बंसल चौराहे पर हुई लीलादेवी की निर्मम हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद जिस तरह से नीमच पुलिस ने तत्परता और साहस दिखाया, या काबिले तारीफ है। 24 घंटे के भीतर हत्यारे को पकड़ना आसान नहीं था, लेकिन पुलिस टीम ने ना दिन देखा, ना रात बिना आराम किए लगातार मेहनत की और हत्यारे अर्जुन मीणा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस ने शहर के अलग-अलग चौराहों और गलियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान कर उसका पीला किया और आखिरकार अर्जुन मीणा की बघाना स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस की मेहनत और तत्काल कार्रवाई की खूब सराहना हो रही है। एसपी अंकित जायसवाल ने पूरी टीम की पीठ थपथपाई और उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह मर्डर काफी उलाह हुआ था क्यों की आरोपी ने कोई भी सुराग नहीं छोड़ा था, लेकिन आखिरकार पुलिस की सूझबूझ और मेहनत से हत्यारे को पकड़कर सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है।
इनका किया सम्मान
कैंट थाना निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान, उप निरीक्षक असलम पठान,प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे (प्रभारी सायबर  सेल), प्रधान आरक्षक श्रीपाल सिंह,प्रधान आरक्षक आजाद
सिंह, प्रधान आरक्षक देवीलाल डिगा,प्रआर आदित्य गौड़, आर.सर्वेश यादव,आरक्षक राजेश चौधरी,आरक्षक मनीष माली (भाना रामपुरा),आरक्षक प्रहलाद गुर्जर,आरक्षक राजेश जाट,आरक्षक राहुल सोलंकी,आरक्षक आशुतोष शुक्ला,आरक्षक ओमप्रकाश पारगी (आना बघाना), आरक्षक दशरथ मालवीय, आरक्षक कुलदीप सिंह, आरक्षक लखन प्रताप सिंह, आरक्षक मधुसूदन का सराहनीय योगदान रहा है। इन सभी के पुरस्कृत किया गया