श्रावण मास में करें विशेष पूजन, अभिषेक होगी मनोकामना पूर्ति -ज्यौ.पं.सुमन्त पुरोहित, झांतला
14 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। श्रावण मास का नाम सुनते ही शिव भक्तों के चेहरे पर एक चमक आ जाती है। सच्चे शिव भक्त 11 मास तक श्रावण मास की प्रतीक्षा करते हैं। जैसा कि सर्वविदित है कि श्रावण मास में सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन शिव भक्त अपने आराध्य की कृपा प्राप्ति के लिए व्रत और पूजा का आयोजन करते हैं। शिव की विशेष पूजा को शिव अभिषेक कहते हैं। हालांकि आप किसी भी दिन शिव का अभिषेक कर सकते हैं। उसके लिए किसी विशेष मुहूर्त आदि को देखने की आवश्यकता नहीं होती है। और श्रावण मास तो वैसे भी शिव को समर्पित है। विक्रम संवत 2082 के श्रावण मास में कुल 4 सोमवार है।
श्रावण मास प्रारंभ :