मीणा गायरी समाज के बिच खेत की मैड को लेकर हुआ खुनी संघर्ष 25 घायल रात्रि में लगी पिपलोन में पुलिस
15 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। सोमवार को रात्रि में मनासा थाना क्षेत्र के पिपलोन गांव में खेत की मैड पर मिट्टी डालने को लेकर दो समाजों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग इकट्ठा हो गए और लाठियां चलने लगीं। मारपीट में 24 लोग घायल हो गए। घायलों में से 8 को गंभीर हालत में नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा दो घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों में संजय (28), करणसिंह (27), गोपाल (30), प्रभुलाल (40), देवीलाल (40), विनोद (28), मधु (38) और अमरलाल रावत (55) सभी रावत मीणा समाज के शामिल हैं।
पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस,मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर बलवे की धाराओं में क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।दरअसल, केसरलाल रावत मीणा अपने खेत में मिट्टी डाल रहे थे। कुछ मिट्टी पड़ोसी प्रकाश धनगर गायरी के खेत की मेड़ पर गिर गई। प्रकाश के परिवार ने मिट्टी हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। मनासा पुलिस नें घटना को गंभीरता से लेते हुए पिपलोन में पुलिस बल तैनात कर दिया, आगे और विवाद बड़ने की आशंका हे पुलिस का कहना प्रभुलाल मीणा और हेमराज गायरी के खेत पास पास में दोनों के खेतों की एक मैड है । जिसको दोनों अपने अपने हिस्से की बताने लगे इस मामले नें तूल पकड़ा और दोनों समाज के परिवार लठ और धारदार हथियार लेकर आमने सामने हो गये देखते ही देखते इस विवाद नें खुनी संघर्ष रूप धारण कर लिया जिसमें गायरी समाज के लोगों की तरफ से हमले में भेरूलाल पिता रघुनाथ, गणेश पिता रघुनाथ, नानूराम पिता रघुनाथ,हेमराज पिता रघुनाथ,लालचंद पिता नोदराम, देवीलाल पिता उकारलाल,करण पिता रुघनाथ,कमल पिता प्रभुलाल,विनोद पिता उकारलाल, प्रभुलाल पिता उकारलाल मीणा सभी निवासी पिपलोन घायल हुए जिनमे प्रभुलाला हेमराज को उदयपुर रेफर किया वही धनगर गायरी समाज पर मीणा समाज की तरफ से हमले में घायल हुए अनील पिता प्रहलाद,प्रकाश पिता हेमराज,गोपाल पिता हेमराज, देवकीशन पिता हेमराज,प्रभुलाल पिता हेमराज,मनोहरी बाई पति प्रकाश, पप्पू पिता गोपाल,मितेश पिता प्रभुलाल,शुभम पिता प्रकाश,कमल पिता देवकीशन,विजेश पिता प्रहलाद,प्रहलाद पिता हेमराज,प्रभुलाल पिता हेमराज,पंकज पिता पुरालाल,दशरथ पिता पुरालाल गायरी सभी निवासी घायल पिपलोन को मनासा अस्पताल में भर्ती करवाया पुलिस नें दोनों पक्षों की तरफ से धारा 296,(2)115,351 में प्रकरण दर्ज किया वही देर रात आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जहाँ से सभी फरार हो गये वही 19 लोग अस्पताल में भर्ती किये गये इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नें मनासा पुलिस को पिपलोन में पुलिस बल लगाया गया हैं।