नीमच सिटी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध देशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, एक आरोपी चढ़ा हत्थे, पूछताछ में कबूला
17 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीएसपी नीमच किरण चौहान के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में नीमच सिटी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महू-नीमच फोरलेन, मालखेड़ा फंटा क्षेत्र से अवैध देशी लाल मदिरा की 12 पेटियां (कुल 600 क्वार्टर, लगभग 108 लीटर) एक हुंडई ग्रैंड i10 स्पोर्ट्स कार (क्रमांक RJ 40 CA 1372) से जप्त की। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹4.60 लाख आँकी गई है।
पुलिस ने मौके से विशाल पिता सज्जन सिंह चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सगराना, थाना नीमच कैंट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 370/25 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब को मंदसौर की ओर से लाना बताया है। उल्लेखनीय योगदान- इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास पटेल व थाना नीमच सिटी की टीम की प्रमुख भूमिका रही।