प्रेमी संजय आचार्य ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश, पढ़े दशरथ नागदा की खबर
17 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
कुकड़ेश्वर। कुकड़ेश्वर के सामाजिक व पर्यावरण प्रेमी संजय आचार्य ने अपने जन्मदिवस को अनूठे तरीके से मनाते हुए समाज के सामने एक मिसाल पेश की। अपने फार्म हाउस स्थित कुएं पर जन्मदिन का उत्सव मनाने के पश्चात उन्होंने वहाँ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संजय आचार्य जो कि क्षेत्र में शुद्ध आरो पानी उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं, ने कहा कि ष्हर व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। अगर हर नागरिक ऐसा करे, तो हमारी धरती फिर से हरी-भरी और स्वच्छ बन सकती है। इस अवसर पर उपस्थित सभी परिजनों और मित्रों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रकृति की सेवा के इस अभियान में भाग लेने का संकल्प लिया। संजय का यह कार्य न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाता है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक दिशा में प्रेरित करता है।