नीमच। ओम शिव भक्त मंडल, अग्रवाल विकास समिति एवं अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना के साथ परम पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी की शिष्या वात्सल्या धाम बाड़मेर की पुज्या साध्वी सुश्री साध्वी सत्यसिद्धा गिरी जी महाराज साहब के मुखारविंद से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा गोमाबाई रोड स्थित सीएसवी अग्रोहा भवन में 20 से 26 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक तथा सुबह 9 से 11 बजे तक रुद्राभिषेक का आयोजन वि‌द्वान आचार्य पंडितों के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ओम शिव भक्त मंडल नीमच के अध्यक्ष शिवनारायण गर्ग कोषाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया सचिव छाया वीरेंद्र जायसवाल, संयोजक प्रहलाद राय गर्ग दडोली वाला, संरक्षक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच के अध्यक्ष अजय भटनागर सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।