(नीमच)। बघाना थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों एवं ऑटो चालकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया। थाना प्रभारी अवस्थी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज—तीनों के लिए घातक होता है। युवाओं को विशेष रूप से इससे बचना चाहिए और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि वे खुद भी नशा न करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अभियान के तहत ऑटो चालकों से भी अपील की गई कि वे यात्रियों की सुरक्षा और अपने परिवार की जिम्मेदारी को समझते हुए नशा न करें और समाज में एक सकारात्मक संदेश दें. इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और थाना प्रभारी के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।