नीमच। भारतीय मजदूर संघ नीमच एक आवश्यक बैठक 20 जुलाई को स्थानीय विद्युत मंडल परिसर में स्थित श्रम कल्याण केंद्र पर सम्पन्न हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नितिन साहू ने की ।बैठक की विस्तार से जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ नीमच के मीडिया प्रभारी शंभुप्रसाद शर्मा एवं सह मीडिया प्रभारी चंद्र शेखर जैसवार ने बताया कि आगामी 23जुलाई को भारतीय मजदूर संघ के यशस्वी 70वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य ने आयोजित होने वाले संगठन का स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने जायदा लिया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर विषय पर विस्तार व व्यापक चर्चा हुए इस बैठक में bms के वरिष्ठ श्री पारसमल जी पटवा, बिजली कर्मचारी महासंघ के राजेंद्रकुमार जैन, शंभुप्रसाद शर्मा , दिनेश शर्मा राजमल व्यास का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिला अध्यक्ष नितिन साहू सचिव सुभाष कुमावत ने सभी bms के पदाधिकारियों को कर्मचारियों एवम भा.म.संघ. से संबंधित नगर में कार्यरत श्रम संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक श्रमिकों एवम कर्मचारी साथियों की कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज हो इस हेतु आह्वान किया। इस अवसर पर श्री पारसमल जी पटवा , राजेंद्रकुमार जैन सौरभसिंह चौहान ,राजेश पोरवाल ,राजमल व्यास ,जगदीश बागड़ी,दिनेश जी शर्मा , सुभाष जी कुमावत, दिलीप सिंह चौहान ,निर्दोष शर्मा , हरिकिश जी चतुर्वेदी, प्रशांत कुशवाह देवानन्द जी , आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।