सीबीएन के खिलाफ सीबीआई का शिकंजा... लंबी है घूसखोरों और दलालों की फेहरिस्त,दलाली और हवाला कारोबार से कमाई करोड़ों की अकूत संपत्ति, सीबीआई करे जांच तो खुल सकते है कई चौंकाने वाले राज
22 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। सीबीएन इंस्पेक्टर महेन्द्रसिंह चौधरी के रिश्वतकांड का खुलासा होने के बाद कई दलालो के नाम भी उजागर हो रहे है। सूत्र बताते है कि पिपलियामंडी का हितेश दलाली और हवाला कारोबार से जुडा होकर महेन्द्रसिंह के ईशारो पर अवैध काम करता था। एनडीपीएस के तोड़बट्टे हो चाहे हवाले का रूपया हितेश की भूमिका सबसे अहम रही है। खबरों के मुताबिक सीबीएन इंस्पेक्टर महेन्द्रसिंह चौधरी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई उन तमाम दलालो की खोजबीन में जुटी है जो महेन्द्रसिंह की अवैध गतिविधियों में शामिल थे। जिसमें पिपलियामंडी के हितेश का नाम भी शामिल होना बताया जा रहा है। हितेश ने अब तक अवैध कारोबार से करोड़ो की अकुत संपत्ति एकत्रित की है, जिसकी भी जांच की जाए तो कई चौकाने वाले राज सामने आ सकते है।
एलआईसी ऐजेंट बनकर पहुंचता है घर-घर,सीबीएन इंस्पेक्टर महेन्द्रसिंह चौधरी के साथ अवैध गतिविधियों में लिप्त बताए जाने वाले हितेश के बारे में सूत्रो के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि हितेश एलआईसी ऐजेंट के रूप में कई तस्करो के घर में आसानी से आवा जाही कर सकता है, महेन्द्र के ईशारे पर अब तक कई तस्करो से गठजोड़ बनाकर करोड़ो के तोड़बट्टे करने में हितेश की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। सूत्र बताते है कि पिपलियामंडी क्षेत्र में एलआईसी की पॉलिसी करने की आड़ में तस्करो से सांठगांठ और तोड़बट्टा और हवाला उतारने में हितेश की अब तक मुख्य भूमिका बताई जा रही है।
अवैध संपत्ति की होनी चाहिए जांच,महेन्द्रसिंह चौधरी की गिरफ्तारी के बाद हांलाकी सीबीआई रिश्वतकांड से जुड़े मामले के साथ-साथ महेन्द्रसिंह और उसके साथ गठजोड़ रखने वाले दलालो की हिस्ट्री खंगालने में जुटी है लेकिन साथ ही महेन्द्रसिंह सहित अन्य लोगो द्वारा अब तक की गई अवैध कमाई का भी भंडाफोड़ करने की आवश्यकता है। बताया जा रहा है मेहन्द्र सिंह के साथ कुछ दलालो के पास भी करोड़ो की अकुत अवैध संपत्ति है, जिसमें मुख्य रूप से हितेश का नाम भी समाने आ रहा है। बताया जा रहा है कि हितेश के पास करोड़ो की बेनामी अवैध संपत्ति है, जो अब तक एनडीपीएस में तोड़बट्टा और अवैध हवाला कारोबार से एकत्रित की गई है।