नीमच 22 जुलाई 2025 , कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं अपर कलेक्टर श्रीमती लक्ष्मी गामड़ के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच की टीम ने दूध की जांच के लिए शहर में स्थित दूध डेरियों का निरीक्षण किया। खाद्य एव औषधि प्रशासन की टीम ने काकाजी दूध डेयरी किराना जनरल स्टोर स्टेशन रोड नीमच से मिश्रित दूध का नमूना एवं भावना दूध डेयरी सादड़ी रोड बघाना से मिश्रित दूध के नमूने लिए । नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्रवाई नीमच के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा की गई।जांच अभियान सतत जारी रहेगा।