मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निंबाहेड़ा विधायक के जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों को दी 500 करोड़ रूपये की लागत के विभिन्न विकास
23 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
निंबाहेड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निंबाहेड़ा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र को 500 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण की सौगात दी। मुख्यमंत्री लगभग एक घंटे तक निंबाहेड़ा नगर में आयोजित भव्य समारोह में मौजूद रहे और जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में विशेष रूप से निंबाहेड़ा-मंगलवाड़ रोड का दो बार उल्लेख करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण मार्ग को फोरलेन बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है, जिसकी निविदाएं 325 करोड़ रुपए की लागत से आमंत्रित कर ली गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह मार्ग क्षेत्र की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने क्षेत्र की अन्य विकास संबंधी आवश्यकताओं को लेकर मुख्यमंत्री को मांग पत्र व ज्ञापन भी सौंपा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और आमजन उपस्थित रहे।