विगत 7 महिनों से नहीं है चीताखेड़ा विद्युत कार्यालय में सुपरवाइजर,कौन सुने और किसको सुनाएं अपनी परेशानी पढ़ें दशरथ माली की ये खबर
24 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
चीताखेड़ा -24 जुलाई। विद्युत वितरण कंपनी भले ही बिजली बिल बकाया राशि वसूली और मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली गुल कर युनिट बचाने में नंबर वन साबित हो रही हो, लेकिन बिजली मेंटेनेंस करने के मामले में सबसे फ़ीसदी है, चीताखेड़ा का बिजली विभाग। गांव में कारा बावजी चौक से लेकर बस स्टैंड तक विद्युत खंभों पर वर्षों से लगी बाबा आदम के जमाने की केबले ओवयर लोड के कारण प्रतिदिन अंगारे गिर रहे और धुआं निकलता हुआ जल कर निचे गिर रही है जिससे घंटों बिजली बंद रहती हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी विभाग तनिक भी गंभीर नहीं है। कौन सुने और किसको सुनाएं अपनी परेशानी। विगत 7 महिनों से नहीं है चीताखेड़ा विद्युत कार्यालय में सुपरवाइजर।
उल्लेखनीय है कि चीताखेड़ा में लगे विद्युत खंभों पर वर्षों पुरानी केबिलें और विद्युत तार लगे हुए हैं जो ओवरलोड हो जाने से स्पार्क होकर आग के अंगारे बरसते हुए तार जलकर जमीन पर गिर रही है। जिससे गांव में घंटों बिजली गुल हो जाती है कई बार तो रात-रात भर बिजली बंद रहती है। वैसे भी ग्राम पंचायत में बैठे जनप्रतिनिधियों की हिटलर शाही के चलते गांव में लगे विद्युत खंभों पर बल्ब,वेपरलेंप एवं ट्यूबलाइट कई महीनों से बंद पड़े हुए हैं जिससे गांव में अंधेरा कायम है। रही कसी कसर आएं दिन केबिलें और विद्युत तार जलने से गांव का हर आम उपभोक्ता परेशान हैं। वैसे भी ग्राम चीताखेड़ा में बिजली विभाग और ग्राम पंचायत नेहले पे दहला है।अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर चल रहा है चीताखेड़ा। चीताखेड़ा विद्युत कार्यालय आउटसोर्स श्रमिकों के भरोसे चल रहा है। यहां पर स्थित विद्युत कार्यालय के अंतर्गत 48 गांव लगते हैं और यहां तक कि विगत छः महीने से बाबू (लिपिक) का पद भी रिक्त पड़ा हुआ है। इस कार्यालय के अंतर्गत 5 फिल्ड बने हुए हैं जिसमें 48 गांव लगते हैं इनका मेंटेनेंस करने हेतु मात्र 3 लाईनमैन तैनात किए हुए हैं जो अपर्याप्त है। ग्रामवासी किशोर भदेरिया का कहना है कि आए दिन कारा बावजी से बस स्टैंड तक विद्युत खंभों पर केबिलें (तारों) में अधिक ओवरलोडिंग के कारण स्पार्क होकर आग लग जाती है और जलकर जमीन पर गिर पड़ते हैं कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। लाईनमैन महेंद्र सिंह दातला का कहना है कि मेरे पास 33 गांव है और मैं अकैला लाइनमैन हूं। केबल और तार बहुत पुराने हो चुके हैं अधिक लोड़ हो जाने से स्पार्क होकर केबलें जल रही है। सुपरवाइजर राहुल वर्मा का कहना है कि विभागीय प्रक्रिया है इसमें समय लगेगा। मेंने कांट्रेक्टर को बोल दिया है शीघ्र ही सुधार करवा लेंगे।