चीताखेड़ा -27 जुलाई। श्रावण मास के अवसर पर जीरन मार्ग पर दलपतपुरा झील में स्थित मनोहारी पहाड़ियों की गोद में विराजमान 11 वीं शताब्दी का रामझर महादेव मंदिर पर मंदिर समिति द्वारा हर साल की भांति इस बार भी सावन माह के तीसरे सोमवार को मेला एवं विशाल भंडारे का आज आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर आस-पास तथा दूरदराज इलाकों से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्राएं लेकर आऐंगे । इस अवसर पर चीताखेड़ा महाकाल भक्त मंडल भी सफलता का एक मुख्य हिस्सा बना हुआ है। आज से 4 साल पूर्व महाकाल भक्त मंडल सिर्फ 6 कांवड़िए और पांच भक्तों के साथ प्रारंभ हुई थी धीरे-धीरे भक्त जुड़ते गए और कारवां बनता गया और आज 5 सालों में सैकड़ों कांवड़िए महाकाल भक्त मंडल के धार्मिक कांवड़ यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं यही महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम हं। चीताखेड़ा के बजरंग मंदिर से आज 28 जुलाई 2025 सोमवार को प्रातः 7 बजे डीजे साउण्ड बैण्ड बाजों व ढोल ढमाकों के साथ महाकाल की शाही सवारी और कांवड़ यात्रा बड़े ही ठाठ-बाट के साथ प्रारंभ होगी।