जीरण पुलिस ने सहायता केन्द्र हर्कियाखाल फंटा फोर फोरलेन हाईवे रोड़ से एक किलो 200 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
28 Jul 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस को 27 जुलाई रविवार को जीरण पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीरन पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में एवं हर्कियाखाल चौकी प्रभारी रामपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में महती सफलता मिली हैं।नदिनांक 27 जुलाई 2025 को जीरन पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस सहायता केंद्र के सामने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे पर एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास रखी प्लास्टिक की पानी की बोतल को नीचे से काटकर उसमें अफीम छुपाई गई थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिल पिता रामलाल बागरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी बामनिया (थाना नीमच सिटी) बताया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1.20 लाख रुपए है। आगे की पूछताछ में अनिल ने खुलासा किया कि यह अफीम धमेन्द्र पिता राधेश्याम पाटीदार, उम्र 25 वर्ष, निवासी बामनिया से लाया गया था। पुलिस ने उसे भी 28 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव व उनकी टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही, जिन्होंने नशे के खिलाफ अभियान में एक और मजबूत कड़ी जोड़ते हुए दो तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की। नीमच पुलिस का यह प्रयास नशा मुक्त समाज की दिशा में एक सशक्त कदम है।
जप्त सामग्री,01 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम किमती 01 लाख 20 हजार रूपये,सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश यादव थाना प्रभारी जीरन व टीम का सराहनीय योगदान रहा ।